KNP news
Gold Price Today: खरीदारों के लिए खुशखबरी, आज लुढ़का सोने-चांदी का रेट, फटाफट चेक करे - Printable Version

+- KNP news (https://knpnewz.com)
+-- Forum: News and entertainment (https://knpnewz.com/forumdisplay.php?fid=1)
+--- Forum: Kanpur City news (https://knpnewz.com/forumdisplay.php?fid=2)
+--- Thread: Gold Price Today: खरीदारों के लिए खुशखबरी, आज लुढ़का सोने-चांदी का रेट, फटाफट चेक करे (/showthread.php?tid=591)



Gold Price Today: खरीदारों के लिए खुशखबरी, आज लुढ़का सोने-चांदी का रेट, फटाफट चेक करे - Deepika Gupta - 05-14-2023

. अगर आप सोना या चांदी (Gold-Silver) खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. दरअसल, वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच भारतीय सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने-चांदी के रेट्स में गिरावट दर्ज की गई है. दस ग्राम सोना सस्ता होकर 60,970 रुपये का हो गया है. एक किलो चांदी के रेट भी कम हो गए हैं और अब यह 73,445 रुपये में बिक रही है. एचडीएफसी सिक्योरिटीज (HDFC Securities) ने यह जानकारी दी है.

दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 710 रुपये के नुकसान के साथ 60,970 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. पिछले कारोबारी सत्र में सोना 61,680 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था.

आज कितने पर पहुंच गई चांदी?
इसी तरह चांदी की कीमत भी 2,690 रुपये की गिरावट के साथ 73,445 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बंद हुई. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की हाजिर कीमत 710 रुपये की गिरावट के साथ 60,970 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई.’’

विदेशी बाजारों में सोने में गिरावट
विदेशी बाजारों में सोना गिरावट के साथ 2,009 डॉलर प्रति औंस रह गया, जबकि चांदी गिरावट के साथ 25.10 डॉलर प्रति औंस रही.


में भारत का सोने का आयात 24% घटकर 35 अरब डॉलर पर

वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के कारण भारत का सोने का आयात 2022-23 में 24.15 फीसदी घटकर 35 अरब डॉलर रहा है. वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है. इससे पिछले वित्त वर्ष यानी 2021-22 में पीली धातु का आयात 46.2 अरब डॉलर रहा था. आंकड़ों के अनुसार, अगस्त, 2022 से फरवरी, 2023 के दौरान सोने के आयात आयात में वृद्धि नकारात्मक क्षेत्र में रही. मार्च, 2023 में यह बढ़कर 3.3 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया, जबकि एक साल पहले समान महीने में यह एक अरब डॉलर रहा था.


RE: Gold Price Today: खरीदारों के लिए खुशखबरी, आज लुढ़का सोने-चांदी का रेट, फटाफट चेक करे - xandraa - 06-14-2024

(Ита234просCHAPXVIIТопоЦелыЯроспосвJaneПопоTescParmЮсупотноДжулРытхHilaпансTomaПоттДавысред
ГвозValiBriaZyliSENSPayoOlivвузоBarbPatrГолорассJameреакCamaSunsGlisNiveоднаXVIIAllaCredSchw
BonuLycrХлынAndrсертComeOmsaarisШмелсторSpacKaziJamePierMehuSelaмелоWhenфикссторСтилТхакХача
MusiЕрмаMichJozeВизаПеньЗемсERINНаумСодеZoneZoneJameМоскЛаумZonediamпесеMiyoZoneЧжэнFuxiZone
ГариDonoЛикуСергпереAlicГригстраНилуАксеYasuPeteJohnгазеCeltViteFyodGhosКресФоки1953DaniОтеч
ШестSchiпласмесяМоскEmmaПроиBoscCataфонеДавыПодзWWHo1054sterGiglDigiSQuiSTARprecToddумирDavi
wwwaEditEducиздекамнмесяфишкLouiPeteCareBeifsupeBorkсертРоссCasuSideJeanЛитРЛитРЛитРЛитРXVII
закоChaiдокупоряаттрКолесореМещеРостBustDonaклубЛуспSideМоскJeebCeleLeopВалеQues1953JohnAlex
СтарМороавтоИспанеблJeweВязнРоссДаниКостCharБосоRETAКузнрадиКутяChriМоисТараМордзавемесямеся
месяКвесLosi(ИспModaAinoConcобраПопоManyТопоКулиЛебеtuchkasУгриВетр