Aligarh: लापता मासूम 15 फीट गहरे दलदल में तड़पती मिली, परिजनों ने किशोर पर लगाया फेंकने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
अलीगढ़ में थाना रोरावर क्षेत्र के गांव नौगवां अर्जुनपुर में 28 मई की शाम खेल रही एक दो साल की मासूम अचानक लापता हो गई। काफी मशक्कत के बाद बच्ची प्राथमिक विद्यालय के पास 15 फीट गहरे और दलदल से भरे पोखर में तड़पती हुई मिली।