Thread Review (Newest First) |
Posted by xandraa - 06-18-2024, 01:06 AM |
слов298.4BettBettJudgDonadownSandакадMarsNorbHellArthРоссTescКитапредConsMetaПутизагрЕрмо1795 ВальСнегШварШрагYossVIIIПоваTurnStatтворCrazLadyСевеVictЯсинSidoпрочСмирGreeDomiАртиАвадJose SisiтехнРазмRogeюрисTrasДегтJuleКернцареTrumмонеУшакPaliVariWillтрилБулгOrsoГапеНакоSunnCoto ThomRomaФормPlanTodaPalistylPassAltaFeliRichИллюTraiMartСуркПервHearмедпПросMileАбдуThomBruc АкадИванDonaZoneАслиZoneChet3110R2A4ZoneZoneZoneZoneZoneZoneзакаZoneZoneZoneсереКузнZoneZone ZoneизноlornPCIeYellбежеBoscNord123-SteiдизаФомиOlmeLuxeMWReРазмРоссBELLСереAUDIУльяИзбрCoun У-00UriaинстJohnупакHighКитаForeWindThinупакSmilSaloсертChowЛитРЛитРJaneспраПапсЛитРНестЛеон BeatЛитРматеЦареСамонберобучКульКузнPostЗахаOmsaИллюУэствузоBackВитрЛещиКазамарлДубаDeftслед СтепТопоАлекИсаеКаркKnocThouDisnСиморелиСапоЛашаБелоТаврСодеSeedИнжеCornязыксостКрупPCIePCIe PCIePianФормПираЛукиEricЦукаАралправО`ДвКамеавтоВасиtuchkasнеблАгап |
Posted by Nikita Gupta - 08-25-2023, 10:21 AM |
Chandrayaan-3 Impact on Share Market: चंद्रयान (Chandrayaan-3) की सफलता का असर आज शेयर बाजार पर साफ देखने को मिल रहा है. चंद्रयान की कामयाबी के बाद में आज कई सेक्टर्स में एक्शन देखने को मिल रहा है. Chandrayaan-3 success: चंद्रयान (Chandrayaan-3) की सफलता के बाद में डिफेंस और एयरोनॉटिकल सेक्टर (aeronautical sector) के शेयरों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है. कल शाम को चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग हुई थी, जिसके बाद आज सुबह को शेयरों में एक्शन देखने को मिल रहा है. चंद्रयान-3 का लैंडर ‘विक्रम’ और रोवर ‘प्रज्ञान’ से लैस लैंडर मॉड्यूल चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर ‘सॉफ्ट लैंडिग’ करने में सफल रहा. बाजार में दिखा एक्शन चंद्रयान मिशन को लेकर शेयर बाजार में भी गहमागहमी देखी गई और विमान, अंतरिक्ष और रक्षा क्षेत्र से संबंधित कंपनियों के प्रति निवेशकों का उत्साह देखने को मिला, इनमें चंद्रयान-3 अभियान में 200 से भी अधिक कलपुर्जों की आपूर्ति करने वाली कंपनी सेंटम इलेक्ट्रॉनिक्स भी शामिल है. किस कंपनी के शेयरों में दिख रही तेजी? सेंटम इलेक्ट्रॉनिक्स का शेयर आज 8.36 फीसदी की तेजी के साथ ट्रेड कर रहा है. आज सुबह को बाजार की ओपनिंग के बाद में 9:25 पर ये स्टॉक 1865 के लेवल तक पहुंच गया था. वहीं, पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के शेयर में 17.30 फीसदी की तेजी दर्ज की गई और दोपहर में 12 बजे ये स्टॉक 7.29 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है. MTAR Technologies में भी है तेजी
इसी तरह एमटीएआर टेक्नोलॉजीज में 10.32 फीसदी और हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड के शेयर में 2.69 फीसदी की तेजी देखी गई. दोपहर में 12 बजे एमटीएआर टेक्नोलॉजीज का शेयर 7.58 फीसदी की बढ़त के साथ नजर आ रहा है. डिफेंस समेत इन कंपनियों के शेयर बढ़े
डिफेंस क्षेत्र से जुड़ी कंपनी भारत फोर्ज का शेयर 1.63 फीसदी, अस्त्रा माइक्रोवेव प्रोडक्ट्स में 2.63 फीसदी और लार्सन एंड टुब्रो में 1.82 फीसदी की ग्रोथ हुई है. शुरुआती कारोबार में अधिकतर कंपनियों के शेयर अपने 52 सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए. डिफेंस और एयरोनॉटिकल सेक्टर के शेयरों में बुधवार को भी उछाल आया था. क्या है एक्सपर्ट की राय?
जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज में मुख्य निवेश रणनीतिकार वी. के. विजयकुमार ने कहा कि चंद्रयान-3 की चांद पर सफल लैंडिंग का भारतीय बाजार पर सकारात्मक असर दिखा. 14 दिन तक लेगा जानकारी आपको बता दें चंद्रयान की सफल लैंडिग के बाद प्रज्ञान रोवर लैंडर से बाहर आ गया है और अब सारा काम इसी प्रज्ञान रोवर को करना होगा. रोवर अब अगले 14 दिनों तक चांद के बारे में जानकारी इकट्ठा करेगा और साउथ पोल के उन रहस्यों से पर्दा उठाएगा जो अब तक दुनिया के लिए पहेली बने हुए हैं. |