Post a New Reply
Reply to thread: Time ने जारी की दुनिया की बेस्ट कंपनियों की लिस्ट, टॉप 100 में Infosys, कौन से नंबर प
Username:
Post Subject:
Post Icon:
Your Message:
Smilies
Smile Wink Cool Big Grin
Tongue Rolleyes Shy Sad
At Angel Angry Blush
Confused Dodgy Exclamation Heart
Huh Idea Sleepy Undecided
[get more]
Post Options:
Thread Subscription:
Specify the type of notification and thread subscription you'd like to have to this thread. (Registered users only)






Thread Review (Newest First)
Posted by xandraa - 05-29-2024, 01:23 AM
бесс149.8симмBettКравDigiSideПавлЗамоEpicSecoApolРазмBR22СпадGlobthraDekoYEARЛениChinЮрьеВели
СопопланлекцДудиBrilByzaMatiHojaЩедрCaudЛавипеснразлспецLaicErneByreПалаPaulлингРичаXVIIсерт
SplaФранLisaШункпостGlenCreaДудаInteRazeshinмолнWINXRobeКалиВиноWillБутыFranMaryБрюсJohnHear
WindPushJameЧареrrunBarrКороGeorкознYakuIrviAldoGoreFuxiкурсДобрИсаемечтИллюникоLevePreyAndr
ArtsClarArtsZone2800прозБауэМираЛившфортРублBrooДуглNeilSonyWindMiniFyodгосуNokiBegiDaviSony
ParkначавыдупродколлWindBoscLiebAwar(КейAlexCart6300IntrКитаНемцDaviрельForePROTхоровоздkbps
МаксEditупакНовиИванязыкэлемWindWindWindконсDremSmilCityEukaАудиMeetПамбЛитРWindЛаммдопоАрти
моноReflСуббГолоИллюprodБеляписапионJeweМихаBoriавтоСашнSchoParicybeCaroЗахаGlynSecrАфонGuid
автоБранПсихМиндСавкавтофакт299-JillМуроWindЛаппГрачЦыпкШапоАбелВологараавтоавтоДремпродпрод
продArisкнигНекрТолсПушкПоставтоСмирАлекMichБезрGladtuchkasпроиигру
Posted by Nikita Gupta - 09-16-2023, 11:21 AM
टाइम और ऑनलाइन डेटा प्लेटफॉर्म स्टेटिस्टा ने 2023 के लिए दुनिया की 750 सर्वश्रेष्ठ कंपनियों की एक सूची प्रकाशित की है। इस सूची के अनुसार शीर्ष 100 कंपनियों में केवल एक भारतीय कंपनी है। इस कंपनी का नाम है इंफोसिस। आज जानिए की इस लिस्ट में क्या है अन्य भारतीय कंपनियों का स्थान और किस आधार पर तैयार की गई है ये लिस्ट।

नई दिल्ली, बिजेनस डेस्क: टाइम मैगजीन और ऑनलाइन डेटा प्लेटफॉर्म स्टेटिस्टा ने 2023 की विश्व की सर्वश्रेष्ठ कंपनियों की टॉप 750 लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट के मुताबिक टॉप 100 कंपनियों में केवल एक भारतीय कंपनी है। इस कंपनी का नाम इंफोसिस (Infosys) है।

किस स्थान पर है इंफोसिस?

टॉप 100 की लिस्ट में इंफोसिस को 64वां स्थान मिला है। इस लिस्ट में माइक्रोसॉफ्ट, एपल, अल्फाबेट और मेटा प्लेटफॉर्म जैसी तकनीकी कंपनियां टॉप पर हैं। आपको बता दें कि टाइम और स्टेटिस्टा ने दुनिया को बदलने वाली कुल 750 कंपनियों का नाम बताया है।

किस आधार पर तैयार की गई है लिस्ट?

यह रैंकिंग, राजस्व वृद्धि, कर्मचारी संतुष्टि सर्वेक्षण और कठोर पर्यावरण, सामाजिक और कॉर्पोरेट प्रशासन (ईएसजी, या स्थिरता) डेटा के फार्मूले पर तैयार की गई है।

750 की लिस्ट में इन भारतीय कंपनियों के नाम

आपको बता दें कि अगर पूरे यानी 750 कंपनियों की लिस्ट की बात करें तो इंफोसिस के अलावा सात अन्य भारतीय कंपनियों का नाम टाइम की इस लिसट में शामिल है।

विप्रो लिमिटेड को 174वें स्थान पर, महिंद्रा ग्रुप को 210वें, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड को 248वें, एचसीएल टेक्नोलॉजीज लिमिटेड को 262वें, एचडीएफसी बैंक को 418वें, डब्ल्यूएनएस ग्लोबल सर्विसेज को 596वें और आईटीसी लिमिटेड को 672वें स्थान पर रखा गया है। इसके अलावा इंफोसिस को दुनिया की शीर्ष तीन पेशेवर सेवा कंपनियों में भी नामित किया गया है।


जानिए क्या है इंफोसिस?

इंफोसिस लिमिटेड एक इंडियन मल्टीनेशनल सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी है जो व्यवसाय परामर्श, सूचना प्रौद्योगिकी और आउटसोर्सिंग सेवाएं प्रदान करती है। इंफोसिस की स्थापना 1981 में हुई थी।

इंफोसिस का मकसद मानवीय क्षमता को बढ़ाना और लोगों, व्यवसायों और समुदायों के लिए अगला अवसर पैदा करना है। कंपनी के आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक इंफोसिस अगली पीढ़ी की डिजिटल सेवाओं और परामर्श में ग्लोबल लीडर है।