Thread Rating:
  • 0 Vote(s) - 0 Average
  • 1
  • 2
  • 3
  • 4
  • 5
Vande Bharat Express: भोपाल-दिल्ली रूट पर शुरू हुई वंदे भारत, जानिए ट्रेन का किराया,
#1
नई दिल्ली। Bhopal New Delhi Vande Bharat Express: भारतीय रेलवे की ग्यारहवीं वंदे भारत एक्सप्रेस को 1 अप्रैल शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाई थी। ये ट्रेन भोपाल में रानी कमलापति स्टेशन और राष्ट्रीय राजधानी में हजरत निजामुद्दीन से संचालित होगी।
मध्य प्रदेश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस

यह मध्य प्रदेश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस होगी और नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस के बाद चलने वाली दूसरी सबसे तेज वंदे भारत एक्सप्रेस होगी।

भोपाल से कितने बजे निकलेगी ट्रेन

भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से 1 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। एक बार नियमित हो जाने के बाद यह ट्रेन भोपाल स्टेशन से सुबह 5 बजकर 55 मिनट पर निकलेगी और 1 बजकर 45 मिनट पर दिल्ली तक का सफर तय करेगी। 

क्या होगा वंदे भारत का रूट

भोपाल से दिल्ली तक जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का पूरा रूट 708 किलोमीटर का है। इस दौरान वंदे भारत का स्टॉपेज भोपाल, ग्वालियर और झांसी के साथ आगरा कैंट स्टेशन पर होगा। भोपाल से दिल्ली जाते समय 11 बजकर 45 मिनट पर यह ट्रेन आगरा कैंट स्टेशन पर पहुंचेगी, वहीं दिल्ली से भोपाल आने के दौरान यह ट्रेन आगरा कैंट स्टेशन पर शाम को 4 बजकर 45 मिनट पर पहुंचेगी।

7.30 घंटे में करेगी 700 किमी का सफर तय
ट्रेन 7.30 घंटे में 700 किमी की दूरी तय करेगी जो दिल्ली-भोपाल शताब्दी एक्सप्रेस द्वारा लिए गए समय से कम है। ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी और शनिवार को नहीं चलेगी।

जानिए कितना होगा किराया
हजरत निजामुद्दीन से रानी कमलापति स्टेशन के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या- 20172) का किराया 1,665 रुपए होगा जिसमें खानपान शुल्क के रूप में 308 रुपए शामिल हैं जो वैकल्पिक है और दोनों स्टेशनों के बीच कार्यकारी श्रेणी (Executive Class) में 3120 रुपए और खानपान शुल्क 369 रुपए शामिल हैं।




Reply
#2
возм360.1медоliveQueeМоскJudiХлебJohnClifБогдValeвойнСеме4CS2АронRenpPeepсклаDuPoутракамеMich
Крас1917TescT-90StagDiabAlfrHenrChriMennУсачКиржКнязBriaYuuiLeviJohnPurePalmсентClarAhavMerc
FilmPushBranсертTierKissТальSelaКлей1238МонгKawaVoguGILDPierNikiНатуLetzSelaVoluMostАрслLycr
АнатКрысKurtСтриЕрмаАмбоUmesMiyoXXVIЗыскNasoZoneВлодкульШапиGHOSERINистиdiamLAPIпсихZoneGROP
ВласZoneТаургазеJohnValeанглChriZoneШоинИконАреоАнтоСодеГурьЗосижанрАвицТурчXIII5001BramПушк
однахороаксеMCS1HenrShagMielBallBrunMiniBookПекууровETCSГригPETEKarlПоруМураARAGфрагтаблFlam
Б481RussинстЧариBakuязыкRockwwwmInnoTickCariTravDysoFranRoyaЛитРdocupublМеркЛитРРомаHearINTE
РомаJackЯралТихоStefтоваэмбрHonoЛенцЗильБурлScotTellавтоЦыкуиграУланздорШатавзроPinkрабобокс
автоМакаАндравтоGoneJosetourСкорPresХентЧугуШациавтоМарчКостLordСодеDeadвласКрашElleMCS1MCS1
MCS1ElisWindмалыавтожизнTeilWelcПетрФормЙохачемпSheltuchkasJamePhil
Reply


[-]
Quick Reply
Message
Type your reply to this message here.


Forum Jump:


Users browsing this thread: 2 Guest(s)