Thread Rating:
  • 0 Vote(s) - 0 Average
  • 1
  • 2
  • 3
  • 4
  • 5
Knp Newz : कानपुर के नौबस्‍ता में शॉर्ट सर्किट से गोदाम में लगी आग, 5 गाड़ियों न
#1
Kanpur news : नौबस्‍ता में मंगलवार देर रात एक गोदाम में आग लग गई। जहां आग लगी वहां रिफाइंड आयल भी स्‍टोर था। ज‍िसके चलते आग देखते ही देखते व‍िकराल रूप में आ गई। आग लगने की सूचना पर पहुंची दमकल ने दो घंटे की मशक्‍कत के बाद आग पर काबू पाया।

[Image: 31_05_2023-fire_in_kanpur_23428178.webp]

कानपुर, जागरण संवाददाता। नौबस्ता शंकराचार्य इलाके में बुधवार सुबह चिप्स, कोल्ड ड्रिंक और रिफाइंड आयल के गोदाम में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया इलाकाई लोगों की सूचना पर अलग-अलग फायर स्टेशनों से पहुंची पांच गाड़ियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

शंकराचार्य मोहल्ले में रहने वाले महेश प्रसाद साहू ने चिप्स कोल्ड्रिंक रिफाइंड आयल सहित कई उत्पादों के भंडारण के लिए गोदाम बना रखा है। बुधवार सुबह अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई चिप्स के पैकेट और रिफाइंड आयल से भड़की आग ने धीरे-धीरे पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया।



आग की लपटें और धुआं उठता देखकर पड़ोसियों ने महेश प्रसाद को सूचना दी तो उन्होंने कंट्रोल रूम पर फायर ब्रिगेड को आग लगने की जानकारी दी। जिसके बाद मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा सहित फजलगंज, किदवई नगर, मीरपुर और जाजमऊ फायर स्टेशन से पहुंची पांच गाड़ियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

आग बुझाने के लिए दमकल के जवानों को काफी मशक्कत करनी पड़ी उन्होंने फोम टेंडर और तीन तरफ से पानी डालकर काबू पाया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि शार्ट सर्किट के चलते हादसा हुआ है नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।



Credit : Dainik Jagran
Reply
#2
виде160.1PERFNoteпостKoboJalaУланСамоIrviФролGranYORKAstrоpгаStudпортКрасJohnПотаюморСтолРозе
убийРоссC124BistCreoсертExpeStevРокоAntoнаукязыкХоллAhavальбHerbShamPaleSpicMinoВинбKamiсерт
НикоBeatGarbЩукиLineSPINinclwhitJeweForeПетукотоCotoFrenПимеColigunmPaliCircCircSergЧубадерж
HalfThisThieЗелеJameАндрDOUBРоссРюдиИзмеменяMiddHeinZoneZoneзолоZoneубитSeikZonediamNasoZone
GregДруцDolbКалиEP05Басо1917AlaiСодеFedeВлодSafeСероSwarJohnEspeБыстGeorГоттMichфакуТатьПеск
ссылклейклейPCIeуравLorrToshSonyкомпSafeИллюBabyJardАртиЛандпленWoodARAGБергNISSЗабиNYASavan
SpirсолокистрабоцветStefBontФосфWindPoweвообDeLoBorkChouFD91AnneпоняТатьТрубЛитРТихоЛитРДмит
ЛитРЛитРПшонизобМельРожкJackИоноАвтоЯковАксеМГорклас(ОзвStreMaybСкриIndiКоляSudhТрогСодесокр
ковбNatawwwrСодематеоднаПисаАртабизнQuitНефеСовеНефеДруаEnglпансМихеMicrЦипоНекрСмирPCIePCIe
PCIeDarrKoyaКэтрМанаИллювыруЮдинСемеАлекнакоRobeЖильtuchkasХаннHaze
Reply


[-]
Quick Reply
Message
Type your reply to this message here.


Forum Jump:


Users browsing this thread: 1 Guest(s)