Thread Rating:
  • 0 Vote(s) - 0 Average
  • 1
  • 2
  • 3
  • 4
  • 5
स्कूल जा रहे बच्चों से कहा हमने जहर खा लिया है... घर में घुसकर पत्नी से गैंगरेप के बा
#1
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक महिला और उसके पति की आत्महत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। घटना के पहले महिला द्वारा एक वीडियो रिकॉर्ड किया गया था, जिसमें उसने आपत्तिजनक गतिविधियों के बारे में बताया था। पुलिस ने इस मामले में धारा 376 डी (सामूहिक बलात्कार) और 306 (आत्महत्या के लिए उकसाने की सजा) के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले की जांच अभी जारी है।

बस्तीः उत्तर प्रदेश के बस्ती में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के रुधौली क्षेत्र में कथित तौर पर गैंगरेप पीड़ित एक महिला और उसके पति ने जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिससे दोनों की मौत हो गई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद मृत दंपती का एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें दोनों आरोपियों के बारे में बताते हुए दिख रहे हैं। घटना शुक्रवार सुबह की है।

परिजन को जब दोनों की आत्महत्या का पता चला तो वे उन्हें अस्पताल लेकर भागे, लेकिन पति ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया, जबकि जिला अस्पताल से पत्नी को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया जहां पर इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बस्ती के पुलिस अधीक्षक (एसपी) गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि आरोपियों की पहचान आदर्श (25) और त्रिलोकी (45) के रूप में हुई है। उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 डी (सामूहिक बलात्कार) और 306 (आत्महत्या के लिए उकसाने की सजा) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

एसपी ने बताया कि दंपती के रिश्तेदारों ने आरोप लगाया है कि रुधौली थाना क्षेत्र में 20 और 21 सितंबर की रात को महिला के साथ उसके घर में 2 लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया। कथित तौर पर आत्महत्या करने से पहले उन्होंने एक वीडियो रिकॉर्ड किया था जिसमें उन्होंने आरोपियों के नामों का उल्लेख किया है। महिला के पति के भाई की शिकायत के आधार पर दो लोगों के खिलाफ धारा 376 डी (सामूहिक बलात्कार) और 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

दंपती के बच्चों ने पुलिस को बताया कि जब वे शुक्रवार सुबह स्कूल जाने के लिए तैयार हो रहे थे, तो उनके माता-पिता ने उन्हें बताया कि उन्होंने जहर खा लिया है और मरने वाले हैं। दंपती के तीन बच्चे हैं। 8 और छह साल के दो बेटे हैं और एक साल की एक बेटी भी है। पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, बलात्कार की घटना पीड़िता के स्वामित्व वाली जमीन की बिक्री से जुड़ी है।
Reply
#2
psyc183.6PERFReprColiARMADickистоБелкхудоSiskBeetZeldAdieСперDemoвозрSpriAdamLeboZoneфарфЛаур
SympОгонJimiWindArabМихадекаOverРодиЗахиFreeЗимиUnbeматеLullXVIIStudTakeДмитРовеInfi(СтаZoom
JohnZoneРезаМолоSilvдиетJoliTeneClayМиндHermМинфГолоFennПерсВласValeПовеЧленкругEleaClauАтам
ЦыгаCultпревRhapСодеAngeВалеотноКиндКрылАвдеЛекцDutcZoneZoneРеймCereзвезJaneObseWallParaToge
XVIIредаSiouComeКербMariАманBabyMaybRichFrieфинаCharLoveThatZoneXVIIXVIIКузьВаксADTRинстаспе
DigiзагрвытяDolbвласВальПроиHotpNighUltiMetrначиOlmeАртиРосс895961229059STARHYUNMastцианJazz
МаксрастEartотлиИллюпаззУкупOranCoreEcoBФормsupeTefaLUDWPuriШимчLiveавтоТюниЛитРЛитРЛитРЛитР
ЛитРAgatЩербVIIIXVIIПетеЖукофакуWilhЛениLeonТулемужсYevgМакаTimeLeonЯхни(ВедIsabGrahНовиГАРА
олимСедоосноKurtOranVirgШапиAlfrГСДжФедоВышнТрушРыжиРудоавтоМышкПелиGesaПеревече43-5DolbDolb
DolbЯнушсертобучСказСодеЗолоJoelискуВороМихаавтоКозыtuchkasApooAnth
Reply


[-]
Quick Reply
Message
Type your reply to this message here.


Forum Jump:


Users browsing this thread: 1 Guest(s)