09-11-2023, 08:58 AM
आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा की एक स्थानीय अदालत ने करोड़ों रुपए के कथित भ्रष्टाचार घोटाले में तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू को रविवार को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
नेशनल डेस्क: आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा की एक स्थानीय अदालत ने करोड़ों रुपए के कथित भ्रष्टाचार घोटाले में तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू को रविवार को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। सीआईडी के दल ने आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री को शनिवार सुबह करीब छह बजे नंदयाल शहर के ज्ञानपुरम स्थित आर के फंक्शन हॉल के बाहर से कौशल विकास निगम घोटाला मामले में गिरफ्तार किया था।
अदालत ने हमारी दलीलें स्वीकार कीं
नायडू को उस समय गिरफ्तार किया गया था, जब वह सभी सुविधाओं से लैस अपनी बस में सो रहे थे। चंद्रबाबू की गिरफ्तारी के लगभग 36 घंटे बाद भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की एक अदालत ने रविवार शाम करीब छह बजकर 50 मिनट पर रिमांड आदेश जारी किया। आंध्र प्रदेश के अतिरिक्त महाधिवक्ता पी. सुधाकर रेड्डी ने बताया, ‘‘यह 370 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का स्पष्ट मामला है। अदालत ने हमारी दलीलें स्वीकार कीं।''
सरकार को 300 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ
आंध्र प्रदेश के अपराध जांच विभाग (सीआईडी) के प्रमुख एन. संजय ने शनिवार को कहा था कि नायडू को कौशल विकास निगम में धन के कथित दुरुपयोग से जुड़े धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया गया है, जिससे राज्य सरकार को 300 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ। नायडू को राजामहेंद्रवरम केंद्रीय जेल में रखे जाने की संभावना है, जो विजयवाड़ा से लगभग 200 किलोमीटर दूर है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि उन्हें आज वहां ले जाया जाएगा या नहीं।