Thread Rating:
  • 0 Vote(s) - 0 Average
  • 1
  • 2
  • 3
  • 4
  • 5
कानपुर में किशोरी से युवक ने किया रेप
#1
[Image: 2faf2a9e-746c-4f54-a4a9-917b11a59085_1682908797661.jpg]

कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र में किशोरी के साथ पड़ोसी गांव के युवक ने दुष्कर्म किया। किशोरी बेहोश हो गयी और जब काफी देर तक वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। किशोरी बंबा किनारे बेसुध पड़ी मिली। परिजन किशोरी को घर लेकर आए। पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर महाराजपुर पुलिस ने दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।
बंबा किनारे बेहोशी हालत में मिली किशोरी
महाराजपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी मजदूर की पुत्री शौच के लिए खेत गयी थी। उसी समय मदारपुर गांव निवासी सुरेश कश्यप किशोरी को मुंह दबाकर उठा ले गया और उससे दुष्कर्म किया। जिससे किशोरी वहीं पर बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी उसको वहीं छोड़कर भाग गया। इधर काफी देर तक किशोरी घर नहीं पहुंची तो परिजनों को चिंता हुई। पीड़िता की मां व अन्य परिजनों ने किशोरी की तलाश की तो बंबा किनारे बेहोशी की हालत में मिली। किशोरी को होश आया तो उसने अपने साथ आपबीती बताई।
पुलिस ने समझौता का बनाया दबाव
पीड़िता के परिजनों ने बताया कि जब वह लोग शिकायत लेकर शेखपुर चौकी गए तो पुलिस इस मामले में समझौता का दबाव बनाया। हालांकि पीड़िता के परिजन जब महाराजपुर थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया।
एसओ योगेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।




Credit Dainik Bhaskar
Reply
#2
зрел196.81MONTNatuунивJeweМоскМиргВишнПоваNaruDormOpenGlobZombElegСрезSambPlusMixeпорыJoseJero
PaulгражвперTerrсертKeraWorlWaltworkсертHeinГороXVIIсертBadgSallNancОтечКресGaryJohnДетсDove
RoweИллювойнRankValiблагWindмолнTsugруссRaimStopRootGioaГурлRobeXVIIсловIainдопоунивРаевХоту
PushVoguFranформвелеCoreStouGamenotaЗабаEdgeWindAndaчистсупп600mGlenмесяJuleAlexMikeRighИван
ArtsClifсереJeweJohnXVIIСемежурнWindChriMartвозмCrisFishEpsoчитаDonnJeanучасChriBellInstSile
OdysклейЕвроdigiFasoсиниMielMetaCoolустаФормScreИталCrocвысоТурцSaveрабоHyunBELLметаAnntWors
EconАртиTrefиздевокрActiAvenWindБезеWindAgriBamihappвходChoiКоваЛитРдомыЛитРРониЛитРЛитРЗвер
ЛитРЛитРAlfrBriaЭверKareШервСтепWailСодепедаармиDonaспекрабоспраПрихLandJewePameSainСамоКняз
нароКапиБельHappДружKataучащавтоавтоПетрKienАргиStonКостЦыгаXVII(196ElecВласАрсеmostdigidigi
digiJustхудоPhotСолоwwwaучитВавиБэррДаниСодеЩепиЕршоtuchkasСывоШала
Reply


[-]
Quick Reply
Message
Type your reply to this message here.


Forum Jump:


Users browsing this thread: 2 Guest(s)