Thread Rating:
  • 0 Vote(s) - 0 Average
  • 1
  • 2
  • 3
  • 4
  • 5
सुहागरात मनाने दूल्हे के साथ पहुंच गए उसके 3 भ??
#1
गाजियाबाद( उत्तर प्रदेश). शादी-विवाह दो लोगों का नहीं बल्कि दो परिवारों का मिलन होता है, जहां वह एक-दूसरे पर विश्वास कर एक नए  रिश्ते की नींव रखी जाती है। लेकिन उत्तर प्रदेश में एक दुल्हन के साथ ऐसा धोखा देने का मामला सामने आया है, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। पहले तो यहां छोटे भाई को दिखाकर उसकी जगह बड़े भाई से शादी करवा दी। फिर शादी के दूसरे दिन सास ने अपने चारों बेटों के साथ दुल्हन को शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया।

[Image: s-jpg.jpg]
दरअसल, हैरान कर देने वाला यह मामला दिल्ली से सटे गाजियाबाद का है। जहां शादी के दो महीने बाद नई नवेली दुल्हन अपनी दर्दभरी कहानी लेकर थाने पहुंची। जब उसने अपनी बदकिस्मती के बारे में पुलिस को बताया तो वह भी शॉक्ड थे।


दुल्हन ने कहा कि पहले तो मेरे साथ शादी के नाम पर धोखा किया गया। शादी के लिए पहले छोटा भाई को दिखाया गया था, लेकिन बड़े भाई से शादी करवा दी गई। जो नशे की लत में डूबा रहता है। लोक-लाज के डर से शादी कर ली। लेकिन जब दुल्हन बनकर ससुराल पहुंची तो वहां के लोगों की सोच जानकर में डर गई। सुहागरात के दिन सास ने हुक्म दिया कि चल मेरे चारों बेटों को खुश कर, सबके साथ शारीरिक संबंध बना।


जब मैंने अपने पति के अलावा किसी दूसरे के साथ शारीरिक संबंध बनाने से मना किया तो मेरे साथ अत्याचार किए गया। मारापीटा गया। कई बार उसे चारों के साथ सोने के लिए मजबूर किया जाता रहा। मैं दो महीने तक सब सहन करती रही, लेकिन जब हद पार हो गई तो मैं वहां से भागकर मायके आ गई।


महिला ने बताया, उसके पति के 2 बड़े और एक छोटा भाई है। दोनों जेठ शादीशुदा हैं। जिसके बाद भी सास जेठ और देवर को कमरों में बारी-बारी शारीरिक संबंध बनाने के लिए भेजती थी। एक दिन तो ससुरालवालों ने सरी हद पार कर दीं। जब मैंने संबंध बनाने के लिए मना किया तो मेरे सारे कपड़े फाड़ दिए। फिर मारपीट करने के बाद दहेज में मेरी मां से तीन लाख रुपये लाने के लिए दबाव डालने लगे।


पीड़िता ने अपनी दर्दभरी कहानी गाजियाबाद डीएम के सामने रोते हुए बताई। सिहानी गेट पुलिस स्टेशन में महिला के पति और सास समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।


बता दें कि फिलहाल 19 वर्षीय पीड़िता की मां सिहानी गेट इलाके की सोसायटी में काम करती है। यहीं पर  गार्ड की नौकरी करने वाले शख्स के कहने पर उसकी मां ने बेटी के लिए मुरादनगर के एक लड़के को पसंद कर 2020 में शादी करा दी थी। (सभी फोटो साभार- आजतक)
Reply


[-]
Quick Reply
Message
Type your reply to this message here.


Messages In This Thread
सुहागरात मनाने दूल्हे के साथ पहुंच गए उसके 3 भ?? - by RuchiD - 01-18-2023, 11:52 AM

Forum Jump:


Users browsing this thread: 4 Guest(s)