01-18-2023, 11:36 AM
राजस्थान के अजमेर से एक महिला की काली करतूत सामने आई है। जो अपने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ भाग गई। लेकिन महिला का दंड उसके मासूम बच्चों को मिल रहा है। क्योंकि प्रेमी मासूमों के साथ जानवरों जैसा रवैया अपनाता है।
अजमेर. राजस्थान के उदयपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां चाइल्ड लाइन टीम ने दो बच्चों को रेस्क्यू किया है। जब अधिकारियों ने इन बच्चों से पूछताछ की तो कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए। पूछताछ में पता चला कि इनकी मां का बॉयफ्रेंड इनके साथ भी अश्लील हरकतें करता है और इन्हें मारता-पीटता भी है।
पति को छोड़कर बॉयफ्रेंड के साथ रहने लगी थी महिला
दरअसल, अजमेर की एक महिला का अपने पति से करीब 3 साल पहले किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। उसके बाद महिला अपने बॉयफ्रेंड के पास उदयपुर जाकर रहने लगी। महिला जब ड्यूटी पर चले जाती थी, तब पीछे से उसका बॉयफ्रेंड दोनों बच्चों पर जुल्म बरपाता था। एक दिन पड़ोसियों ने रोने की आवाज सुनी तो उन्होंने इसकी सूचना चाइल्डलाइन टीम को दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और दोनों बच्चों को शेल्टर होम में शिफ्ट कर दिया है।
महिला के बच्चों ने किया चौंकाने वाला खुलासा
जब बाल कल्याण समिति ने दोनों बच्चों की काउंसलिंग की तो दोनों रोने लगे। उन्होंने बताया - जब उनकी मां ड्यूटी करने बाहर चली जाती थी, तब अंकल उन्हें मारता था। उनके साथ अश्लील हरकत करता था। बच्चों ने कहा- हमें चाहो तो मार डालो लेकिन उस घर मत भेजो प्लीज। अंकल फिर हमें मारेंगे। बाल कल्याण समिति के मैनेजमेंट ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। वहीं दोनों बच्चों को सरकारी शेल्टर होम में शिफ्ट किया गया है।