Thread Rating:
  • 0 Vote(s) - 0 Average
  • 1
  • 2
  • 3
  • 4
  • 5
हत्या, रंगदारी, लूटपाट और फिर चीन फरार! चाइनीज पत्नी को छोड़कर भारत वापस लौटेगा खतरना
#1
मुंबई में दहशत फैलाने वाला गैंगस्टर सालों से चीन में था, लेकिन अब जल्द ये कुख्यात बदमाश भारत लौट सकता है। चीन ने भारत के गैंगस्टर को वापस भेजने के लिए हामी भर दी है। मुंबई पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है। कौन है ये खतरनाक गैंगस्टर? जानते हैं प्रसाद पुजारी की पूरी कहानी।

कभी हत्या, कभी हत्या की कोशिश, किडैपिंग, रंगदारी तकरीबन सभी बड़े आरोप उस पर लगे, लेकिन वो बचता रहा। मुंबई पुलिस की नाक में दम करने वाले मशहूर गैंगस्टर प्रसाद पुजारी की अब खैर नहीं है। 13 साल से मुंबई पुलिस से भागते फिर रहे इस खतरनाक बदमाश को पिछले महीने चीन में गिरफ्तार में किया गया था। वो सालों से चीन में ही डेरा डाले हुए था, लेकिन अब चीन ने इस भगोड़े अपराधी को भारत को वापस देने की बात मंजूर कर ली है।

देश में वापस लौटेगा मुंबई का गैंगस्टर

साल 2008 में प्रसाद पुजारी को चीन का विजिटिंग वीजा मिला था जो साल 2012 में एक्सपायर हो गया था, लेकिन बावजूद इसके ये वहीं छुपता रहा। ये चीन में बैठे-बैठे ही भारत में अपनी नेटवर्किंग बढ़ा रहा था। साल 2019 में प्रसाद पर शिवसेना नेता चन्द्रकांत जाधव पर फायरिंग करवाने के आरोप लगे। चन्द्रकांत मुंबई के विक्रोली इलाके में रहते थे। 19 दिसंबर 2019 के दिन जाधव पर फायरिंग हुई जिसमें वो बाल-बाल बच गए। गोली जाधव को बस छूकर निकल गई।

मुंबई से सालों पहले चीन हो गया था फरार

प्रसाद पुजारी के नाम से मशहूर इस गैंगस्टर का असली नाम सुभाष पुजारी है। वो साल 2008 तक मुंबई के विक्रोली में अपने परिवार के साथ रहता था। इसी दौरान वो मुंबई के गैंगस्टर पिल्लई के संपर्क में आया और उसके गैंग का हिस्सा बन गया। उसके बाद हत्या, लूटपाट, रंगदारी वसूलने जैसे दर्जनों मामले प्रसाद पर दर्ज हुए। वो ढाई साल तक जेल में भी रहा, लेकिन बाद में रिहा होने के बाद वो चीन फरार हो गया।

गैंगस्टर की मां भी उसके काले-कारनामों में शामिल

चीन जाकर उसने अपना नेटवर्क तैयार किया, वहां रहते हुए भी वो मुंबई में उसका गैंग कई वारदातों को अंजाम देता रहा। प्रसाद की मां इंदिरा पुजारी भी मुंबई में रहकर अपने बेटे के गैंग को चलाने में उसका साथ दे रही थी। साल 2020 में मुंबई क्राइम ब्रांच ने पुजारी की मां को गिरफ्तार किया था। शिवसेना नेता चन्द्रकांत जाधव पर जो हमला हुआ था वो प्रसादी पुजारी की मां ने ही करवाया था। इंदिरा समेत गैंग के 5 और लोग इसमें गिरफ्तार हुए थे।

चीन में प्रसाद पुजारी ने कर ली है शादी

प्रसाद पुजारी करीब 13-14 साल से चीन में ही है। उसने खुद को बचाने के लिए वहां चीन की एक लड़की से शादी भी कर ली है और दोनों का 5 साल का एक बेटा भी है। वो सालों तक आराम से चीन में रहता रहा और यहां मुंबई में उसकी मां उसके काले कारनामों में उसका साथ देती रही, लेकिन पिछले महीने आखिरकार वो चीनी पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया।

पिछले महीने चीन में हुआ था पुजारी गिरफ्तार

मुंबई पुलिस ने चीन को प्रसाद पुजारी को लेकर जानकारी दी हुई थी। पिछले महीने चीनी अधिकारियों ने उसे हांगकांग में गिरफ्तार किया। इंटरपोल से खबर मिली थी कि वो शेनजेन एयरपोर्ट से कही जा रहा है। पुलिस ने एयरपोर्ट पर ही उसे धर दबोचा। उसपर फर्जी पासपोर्ट पर यात्रा करने के आरोप लगे। पिछले एक महीने से वो चाइन में बंद है। भारत ने चीन से इस गैंगस्टर को भारत को लौटाने की मांग की थी और अब चीन ने ये मांग मान ली है। चीनी अधिकारियों ने सारे संबंधित कागजात भारत को भेजे हैं और अब मुंबई पुलिस जल्द से जल्द इन कागजी कार्रवाई को पूरा करके उसे भारत ले कर आएगी।

Reply
#2
Мерт167рассBettAlysIntrAlonStorЭшелстудцелоГордМедвАгапХоджBriaRoseанглМазуSuniСтепВильмасс
DaviThelФилиAriaСайфромаиллюRussMPEGHenrЭйдлКоваЛадуEGSiPlayВысопроидругKornHannЭгнеJackCred
PatrIherосноПетрСухаBergOmryиндуToyoВереRobaFallКоваДамсStylСолоКедрБараAureфильCaprJoliсооб
РождБондTraiArisElegCalvELEGШатрAdamCircпоэзСмирФормначаWilhJeweArtiвакхComiоборSpliХикоEdga
GustНикоAlleZoneZoneZoneZoneASASсобыZoneZoneZonediamZoneZoneИшевZoneZoneZoneZoneRyanZoneZone
ZoneRecoЯковмесястенWindПроиNardDeepErnsWindJennchamExotКитаWoodAcouрельCHERPROTвмятEssemusi
РоссEducупакHautИванXVIIWinxLifeWindAdobконскороSmilсертPerfЛитРScreВартРусаапреФернкистЛитР
CharЛитРСмулБоннГалаMicrТкач(ГорXVIIТейтактеРадзЯровCreeCannрежиКучиAndrВангPariВасиInteБелю
ПавлСухоКузьдетьрисуСимоБеляAlanМамоГориСамашколВадиЕгорЛезеThemActiакадБориКочеБелямесямеся
месяискувозрСокоZeppwwwrCaroШведПотамышлJohaавтоЗайцtuchkasРозаподс
Reply


[-]
Quick Reply
Message
Type your reply to this message here.


Forum Jump:


Users browsing this thread: 1 Guest(s)