कुमार सानू ( Kumar Sanu Songs) ने 90 और 2000 के दशक में कई ऐसे गाने दिए हैं, जो आज के समय में यादगार बन चुके हैं। लोग आज भी उनके गानों के लिरिक्स गुनगुनाते रहते हैं हैं। एक तरफ जहां बॉलीवुड में रीमिक्स का दौर चल पड़ा है, तो वहीं इंस्टाग्राम पर 90 का दौर लौटकर आ रहा है। 28 साल पहले रिलीज हुआ कुमार सानू की आवाज में गाया एक गाना काफी वायरल हो रहा है।
रोमांटिक गाने पर लाखों में बन चुकी हैं रील्स
जिस गाने का जिक्र हम अपने इस लेख में कर रहे हैं, वह 1998 में रिलीज हुई फिल्म ‘हीरो हिंदुस्तानी’ का है। गाने का टाइटल है ‘दीवाना-दीवाना मैं तेरा’। यह रोमांटिक गाना महेश बाबू की पत्नी और एक्ट्रेस नम्रता शिरोड़कर और अरशद वारसी पर फिल्माया गया था। 28 साल पहले रिलीज हुई यह मूवी तो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी, लेकिन गाना सुपरहिट हो गया था।
90 के दशक में मशहूर हुआ ‘दीवाना-दीवाना मैं’ अब एक बार फिर से छा चुका है। 90 के दशक के इस रोमांटिक ट्रैक पर इंस्टाग्राम रील्स और शॉट्स का एक जबरदस्त ट्रेंड चल रहा है। गाने के ओरिजिनल ट्रैक, स्लो रिवर्ब वर्जन और रीमिक्स वर्जन को मिलाकर अब तक इंस्टाग्राम पर इसमें लाखों की संख्या में रील्स बन चुकी हैं। कई कंटेंट क्रिएटर्स, रील्स मेकर्स ने ‘ना सोना ना चांदी ना हीरे ना मोती सारी दुनिया से मैं बेगाना’ गाने पर जमकर रील्स पोस्ट कर रहे हैं।
कुमार सानू के साथ साधना सरगम की आवाज का जादू
एक तरफ जहां अरशद वारसी और नम्रता शिरोड़कर की शानदार केमिस्ट्री ने लोगों का दिल जीता था, तो वहीं कुमार सानू और साधना सरगम की आवाज में जो ठहराव और मासूमियत थी, उसने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया था। रोमांटिक गाने के लिरिक्स जमीर काजमी ने लिखे थे और इसका म्यूजिक अनू मलिक ने दिया था।
हीरो हिंदुस्तानी की बात करें तो, 1998 में आई इस फिल्म में अरशद वारसी और नम्रता शिरोड़कर के अलावा कादर खान, परेश रावल, परमीत सेठी और शक्ति कपूर अहम भूमिका में थे।
हीरो हिंदुस्तानी की बात करें तो, 1998 में आई इस फिल्म में अरशद वारसी और नम्रता शिरोड़कर के अलावा कादर खान, परेश रावल, परमीत सेठी और शक्ति कपूर अहम भूमिका में थे।











