जेम्स बॉन्ड फिल्म फ्रेंचाइजी मूल रूप से तो हॉलीवुड सिनेमा की देन है, लेकिन इसकी लोकप्रियता भारतीय फिल्म प्रशंसकों में काफी देखी जाती है। जेम्स बॉन्ड 007 फ्रेंचाइजी में अब तक 25 फिल्मों को बनाया जा चुका है, जिन्होंने स्पाई थ्रिलर के जॉनर को पूरी तरह से बदलकर रखा है।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि जेम्स बॉन्ड की खोज किसने की और ये किरदार सबसे पहले किसके जहन में आया था। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं-
इस शख्स की खोज जेम्स बॉन्ड
बात की जाए जेम्स बॉन्ड की रचना और खोज के बारे में तो ये ब्रिटिश लेखक, पत्रकार और खुफिया अधिकारी इयान फ्लेमिंग की देन है। इयान को काल्पनिक जासूस जेम्स बॉन्ड के रचनाकार के रूप में जाना जाता है। जब दुनिया द्वितीय विश्व युद्ध (1939-1945) से जूझ रही थी, तो उस दौरान इयान फ्लेमिंग ब्रिटिश नेवल इंटेलिजेंस में काम कर रहे थे। उन्होंने वर्ल्ड वॉर 2 के अपने अनुभवों की कहानियों को वास्तविक जासूसी दुनिया से जोड़ दिया और जेम्स बॉन्ड पर किताब लिखी।











