बताया जा रहा है कि फिल्म ने OTT, सैटेलाइट, ऑडियो और दूसरे राइट्स बेचकर करीब ₹120 करोड़ कमा लिए हैं। यानी फिल्म ने रिलीज से पहले ही अपनी लागत का बड़ा हिस्सा निकाल लिया है, जिससे मेकर्स को काफी राहत मिली है।
फिल्म ने ऐसे कमाए 120 करोड़
एक ट्रेड सोर्स के अनुसार, ‘फिलहाल मेकर्स ने करीब 120 करोड़ का डील फाइनल कर लिया है। अब उन्हें थिएटर से उतनी ज्यादा कमाई की जरूरत नहीं होगी। ‘वेलकम’ एक बड़ा और पॉपुलर फ्रेंचाइजी है। इसके पहले दो पार्ट ‘वेलकम’ (2007) और ‘वेलकम बैक’ (2015) लोगों को खूब पसंद आए थे। इसी वजह से तीसरे पार्ट को लेकर भी अच्छा खासा बज बना हुआ है।
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि ‘वेलकम’ ब्रांड की मजबूत पहचान की वजह से ही फिल्म को रिलीज से पहले इतने बड़े डील्स मिल पाए हैं। इंडस्ट्री के लोग भी मान रहे हैं कि थिएटर में भी फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर सकती है।
अक्षय कुमार ने ली इतनी फीस
खबरों के मुताबिक, अक्षय कुमार ने इस फिल्म के लिए सिर्फ ₹1.8 करोड़ की फीस ली है। हालांकि, उन्होंने अपने कॉन्ट्रैक्ट में प्रॉफिट शेयरिंग का क्लॉज जोड़ा है, जिससे अगर फिल्म अच्छा बिजनेस करती है तो उन्हें ज्यादा फायदा मिलेगा।
रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म के IPR (इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स) से होने वाली कमाई में अक्षय कुमार को 72% हिस्सा मिलेगा, जबकि प्रोड्यूसर के पास 28% हिस्सा रहेगा। इससे साफ है कि अक्षय को फिल्म की सफलता पर पूरा भरोसा है।
कब रिलीज होगी ‘वेलकम टू द जंगल’?
‘वेलकम टू द जंगल’ वेलकम फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट है। इसमें अक्षय कुमार के अलावा सुनील शेट्टी, परेश रावल, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, आफताब शिवदासानी, जैकी श्रॉफ, रवीना टंडन, लारा दत्ता, जैकलीन फर्नांडिस, दिशा पटानी, उर्वशी रौतेला समेत कई बड़े कलाकार नजर आएंगे।










