बटन दबाते ही फोल्ड हो जाएगा ये TV, बन जाएगा फर्नीचर

बटन दबाते ही फोल्ड हो जाएगा ये TV, बन जाएगा फर्नीचर

लग्जरी सुपरकार बनाने वाली कंपनी बुगाटी ने एक लग्जरी सुपर टीवी लॉन्च किया है। बुगाटी की Tourbillon हाइपरकार के डिजाइन पर आधारित यह टीवी बटन दबाते ही फोल्ड हो जाता है और एक फर्नीचर पीस बन जाता है। इसके स्पीकर भी टीवी के साथ ही फर्नीचर में छिप जाते हैं और टीवी को अनफोल्ड करने पर बाहर आ जाते हैं। इसे अरबपति ग्राहकों के लिए बनाया गया है।

लग्जरी सुपरकार बनाने वाली कंपनी बुगाटी ने ऑस्ट्रिया की डिस्प्ले टेक्नोलॉजी कंपनी C SEED के साथ मिलकर एक अनोखा और लग्जरी टेलीविजन N1 Super TV लॉन्च किया है। यह टीवी बुगाटी की Tourbillon हाइपरकार के डिजाइन पर आधारित है। इस टीवी की सबसे अनोखी बात है कि इस्तेमाल न होने पर यह पूरी तरह से फोल्ड होकर आलीशान फर्नीचर के अंदर सिमट जाएगा। यह सुपर टीवी उन ग्राहकों के लिए है जो लग्जरी कार की तरह ही टीवी भी लग्जरी चाहते हैं।

बटन दबाते ही फोल्ड हो जाएगा टीवी

बुगाटी द्वारा पेश किया गया टीवी किसी भी साधारण टीवी से बहुत अलग है। सिर्फ एक बटन दबाते ही यह पूरी तरह से ट्रांसफॉर्म होकर घर का एक लग्जरी फर्नीचर पीस बन जाता है। इसमें बुगाटी कार की सिग्नेचर C-शेप और घुमावदार लाइनों का इस्तेमाल देखने को मिलता है।

यह टीवी 110-इंच और 137-इंच के आकार में खरीदा जा सकता है। इनकी खासियत है कि एक बटन दबाते ही सिर्फ 45 सेकंड के अंदर यह शानदार स्क्रीन फर्नीचर में से निकलती है और खुलकर एक बड़े सिनेमा हॉल जैसी स्क्रीन में बदल जाती है, जो देखने में किसी जादू जैसा लगता है।

See also  Rohtak: प्रेमिका के लिए पत्नी का कत्ल! बच्चों को लेकर पति फरार

इस टीवी मे माइक्रोएलईडी डिस्प्ले टेक्नोलॉजी इस्तेमाल की गई है जो कि 180-डिग्री घूमने की क्षमता रखती है। इसके अलावा इस टीवी की डिस्प्ले में HDR10+ का सपोर्ट मिल जाता है। गौर करने वाली बात है कि C SEED कंपनी ने इसमें एडैप्टिव गैप कैलिब्रेशन का इस्तेमाल किया है, जिससे स्क्रीन के फोल्ड होने वाले हिस्सों के बीच का गैप बिल्कुल दिखाई नहीं देता।

तेज रौशनी वाले कमरों में साफ पिक्चर क्वालिटी दिखाने के लिए इसमें खास कोटिंग भी की गई है। इस टीवी में 180-डिग्री रोटेशन सिस्टमलगा है, जिसकी मदद से कमरे की सिटिंग अरेंजमेट के मुताबिक इसकी डिस्प्ले को किसी भी तरफ मोड़ा जा सकता है।

कार्बन फाइबर का ढांचा और खास ऑडियो सिस्टम

इस टीवी की खासियत है कि टीवी को हल्का और मजबूत बनाने के लिए कार्बन फाइबर का इस्तेमाल किया गया है। बुगाटी का यह टीवी मैट सिल्वर फिनिश में आता है, जिसे Tourbillon हाइपरकार के रंगों के हिसाब से कस्टमाइज किया जा सकता है।

इस टीवी का ऑडियो सिस्टम भी टीवी की तरह ही बेहद खास है। इसमें Wisdom Audio का कस्टमाइज्ड साउंड सिस्टम मिलता है और जैसे ही टीवी फर्नीचर पीस में से बाहर आता है इसके स्पीकर भी अपने आप बाहर निकल आते हैं और अगर टीवी बंद किया जाए, तो अंदर ही छिप जाते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार बुगाटी इस सुपर टीवी को चंद डीलर्स के जरिए अरबपति ग्राहकों को बेचेगी।