डियर किंग आपने कर दिखाया’, राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ पर फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन

डियर किंग आपने कर दिखाया', राम चरण की फिल्म 'पेद्दी' पर फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन

इस साल सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक ‘पेद्दी’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म की रिलीज से पहले कई जगहों पर इसकी स्क्रीनिंग हुई। इस मौके पर फैंस ने खूब जश्न मनाया है। फिल्म देखने के बाद अब कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर इसकी कहानी और कलाकारों के अभिनय के बारे में लिखा है। आइए जानते हैं यूजर्स ने फिल्म को लेकर क्या कहा है?

यूजर ने की राम चरण की तारीफ
‘पेद्दी’ में राम चरण की अदाकारी के बारे में एक यूजर ने लिखा ‘किंग राम चरण आपने कर दिखाया। सिनेमा में सबसे अच्छे प्रदर्शन में से एक।’ यूजर को यह फिल्म इतनी अच्छी लगी है कि इसने लोगों से फिल्म देखने की भी अपील की है।

यूजर को अच्छी लगी फिल्म की कहानी
एक और यूजर ने फिल्म ‘पेद्दी’ की कहानी की तारीफ की है। उसने लिखा ‘एक ऐसी फिल्म है जिसका ढांचा तो एक तेलुगू फिल्म जैसा है, फिर भी यह अपनी लीक से हटकर कहानी कहती है। इस फिल्म की हर चीज बहुत ही बढ़िया है।

यूजर को अच्छे लगे गाने
एक और यूजर को फिल्म के साथ इसके गाने, क्रिकेट सीन और इमोशनल सीन बहुत पसंद आए हैं।

राम चरण और जान्हवी कपूर की जमी जोड़ी
एक और यूजर को फिल्म में राम चरण और जान्हवी कपूर की जोड़ी पसंद आई है। उसने लिखा ‘पेद्दी देख रहा हूं। सबकुछ बहुत अच्छा है। राम चरण और जान्हवी कपूर की जोड़ी अच्छी है।’

फिल्म की स्टारकास्ट
राम चरण चार जून को रिलीज हुई ‘पेद्दी’ में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। वह एक ऐसे गांव के व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं जो एक स्पोर्ट्स स्टार होने के साथ-साथ एक कम्युनिटी लीडर भी है। इसमें जान्हवी कपूर, बोमन ईरानी, शिवा राजकुमार, जगपति बाबू और दिव्यांशु भी अहम भूमिकाओं में हैं। इसके निर्देशक बुची बाबू सना हैं।

See also  हिन्दू से इस्लाम धर्म अपनाकर दोबारा कोई हिन्दू बनना चाहे तो धर्म में क्या है शुद्धिकरण का विधान