मालवीय नगर आग्निकांड पर चिनमयी श्रीपदा ने दी प्रतिक्रिया

मालवीय नगर आग्निकांड पर चिनमयी श्रीपदा ने दी प्रतिक्रिया

आज सुबह दिल्ली के मालवीय नगर के हौज रानी इलाके में एक पांच मंजिला बेड एंड ब्रेकफास्ट इमारत में आग लग गई। इस भीषण आग में मारे गए 21 लोगों में से कम से कम 18 विदेशी नागरिक थे। मामले से जुड़े सूत्रों के अनुसार, मृतकों की पहचान नाइजीरिया, मोजाम्बिक, बांग्लादेश, सोमालिया, लाइबेरिया और अफगानिस्तान के नागरिकों के रूप में हुई है। अब इस दुर्घटना पर सिंगर चिनमयी श्रीपदा ने प्रतिक्रिया दी है।

चिनमयी ने कही ये बात
चिनमयी श्रीपदा ने अपने सोशल मीडिया पर इस भयावह त्रासदी पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने घटना से जुड़े एक वीडियो को रीपोस्ट किया और कैप्शन में लिखा, ‘रेस्तरां में लगी आग में मरने वालों में से कई विदेशी हैं। शायद इसी वजह से इस मामले को ठीक से निपटाया जाएगा।’

आग लगने के कारणों की जांच कर रहे अधिकारी
रिपोर्ट के अनुसार, शुरुआत में आग सिलेंडर विस्फोट के कारण लगने का संदेह था। हालांकि, आग लगने की जांच जारी है और अधिकारियों को संदेह है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। अधिकारियों ने पहले बताया था कि आग सुबह करीब 8:30 बजे पास के लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में लगी थी, लेकिन पुलिस ने बाद में स्पष्ट किया कि यह होटल की इमारत में लगी थी।

फायर ब्रिगेड के अधिकारी ए.के. मलिक ने पीटीआई को बताया कि ग्राउंड फ्लोर पर रेस्टोरेंट चल रहा था, जबकि इमारत के बाकी हिस्से का इस्तेमाल होटल के रूप में किया जा रहा था। अधिकारी ने कहा कि बेड एंड ब्रेकफास्ट योजना के तहत अचानक निरीक्षण से संबंधित कोई नियम नहीं है।

See also  आधी रात को रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग सैर-सपाटे पर निकलीं Pranali Rathod

हालांकि, मालिकों को हर 15 दिन में स्थानीय पुलिस स्टेशन को मेहमानों का विवरण देना होता है। यदि मालिक विवरण नहीं देते हैं, तो स्थानीय पुलिस की जिम्मेदारी है कि वह डिटेल जुटाए। अधिकारी ने यह भी बताया कि मौजूदा बीएनबी योजना के तहत अधिकतम छह कमरे किराए पर दिए जा सकते हैं।