‘मम्मी बॉयफ्रेंड से बात करती थीं’, तोतली जुबान में बेटे ने खोला मां का गंदा राज

'मम्मी बॉयफ्रेंड से बात करती थीं', तोतली जुबान में बेटे ने खोला मां का गंदा राज

कानपुर: यूपी के कानपुर से एक बहुत ही सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने अपने पति के पेट में चाकू घोपकर उसकी हत्या कर दी. परिजनों के मुताबिक, घटना के समय महिला मोबाइल पर अपने बॉयफ्रेंड से बात कर रही थी. पति ने उसे देख लिया. दोनों में झगड़ा होने लगा. इस बीच प्रेमी ने फोन पर महिला से कहा- पति का काम तमाम कर दो. उकसावे में आकर महिला ने चाकू से कई वार कर दिए. बाद में गंभीर हालत में घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 11 दिन बाद मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई. इधर, मासूम बेटे ने तौतलाते हुए दादा और दादी को पहले ही बताया था कि मम्मी अपने बॉयफ्रेंड से बात करती है. तब से ही पति अपनी पत्नी पर नजर रखने लगा था.

फीलखाना के बालाजी धाम में रहने वाले रामकिशोर गुप्ता कपूर सप्लाई का कारोबार करते हैं. परिवार में पत्नी मीरा गुप्ता, बेटा मनीष गुप्ता (45) और एक बेटी पूनम गुप्ता हैं. पूनम की शादी हो चुकी है. रामकिशोर ने बताया कि उनका बेटा मनीष किराना बाजार में ब्रोकर था. इस दौरान उसकी मुलाकात बिरहाना रोड स्थित लाफ्टीवेल स्कूल में पढ़ाने वाली निहारिका कश्यप से हो गई थी. निहारिका काहूकोठी की रहने वाली है. इसके बाद दोनों के बीच अफेयर हो गया. हम लोगों को अफेयर का पता चला, तो मनीष और निहारिका की 30 जून, 2017 को शादी करा दी. दोनों का एक 6 साल का बेटा रियांश गुप्ता है. शादी के बाद बहू के कहने पर बेटे ने ब्रोकर का काम बंद कर दिया था. इसके बाद उसे रामगंज में ऑफिस दिलाकर कपूर का कारोबार शुरू करा दिया था.

See also  हर मानसून में 'डेथ प्वाइंट' बन जाता है कानपुर का जूही खलवा अंडरपास, कई की जान ले चुका यह रास्ता

3 साल पहले निहारिका जम्मू के युवक से फेसबुक पर मिली
मनीष के पिता ने बताया- बहू का करीब 3 साल पहले एक युवक से अफेयर हो गया. वह जम्मू का रहने वाला बताया जा रहा है. दोनों फेसबुक के जरिए मिले थे. उसके बाद दोनों के बीच फोन पर लंबी-लंबी बातचीत होने लगी. यह बात मनीष को पता चली, तो उसने विरोध किया. यह बात निहारिका को पसंद नहीं थी. इसी बात पर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होने लगा.

पति के पेट में चाकू से वार किया
फीलखाना थाना प्रभारी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी महिला से पूछताछ में सामने आया कि 5 जून की दोपहर करीब एक बजे निहारिका अपने बॉयफ्रेंड से बात कर रही थी. यह देखकर पति मनीष ने इसका विरोध किया. इस पर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी. इसी दौरान निहारिका ने सब्जी काटने वाले चाकू से मनीष के पेट में वार कर दिया. चीख की आवाज सुन मौके पर पहुंचे परिजन उसे बिरहाना रोड स्थित केपीएम अस्पताल लेकर पहुंचे. वहां से डॉक्टरों ने उसे हैलट रेफर कर दिया. हैलट में इलाज के दौरान मंगलवार की सुबह उसकी मौत हो गई.

मनीष के पिता रामकिशोर ने बताया- हैलट में होश आने के बाद बेटे ने बताया था कि चाकू मारने के दौरान निहारिका से उसका बॉयफ्रेंड फोन पर बात कर रहा था. चीख सुनने के बाद निहारिका ने उसे चाकू मारने की बात बताई. इस पर उसने कहा कि आज इसका काम तमाम कर दो. इतना ही नहीं, निहारिका का फोन अक्सर बिजी रहता था. मनीष उससे पूछता तो वह कहती कि अपनी मां और बहन से बात कर रही थी. एक दिन फोन पर बात करने के दौरान निहारिका को रियांश ने देख लिया. इसके बाद वह भागता हुआ हमारे पास आया और बोला कि मम्मी अपने बॉयफ्रेंड से बात कर रही है. इसी के बाद से मनीष निहारिका पर कड़ी नजर रखने लगा था.

See also  'जान ले गौरव नाम है मेरा', मुठभेड़ में बिच्छू गैंग का सरगना गिरफ्तार, डीसीपी से बोला- मुझे हत्या का डर

थाने में भी हुआ था सुलह-समझौता
निहारिका पर मनीष और ससुरालवालों ने सख्ती शुरू की, तो वह दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाने लगी. राम किशोर के मुताबिक, डेढ़ साल पहले निहारिका महिला थाने में दहेज उत्पीड़न की शिकायत लेकर पहुंची थी. वहां उसने बताया कि शादी के 8 साल बाद ससुरालवाले उससे कैश और गाड़ी मांग रहे हैं. मना करने पर अक्सर मारपीट करते हैं. इसके बाद पुलिस ने दोनों के बीच सुलह-समझौता करा दिया था.

थाना प्रभारी अभय प्रताप ने बताया कि मनीष के पिता की शिकायत पर 14 जून को जानलेवा हमले के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था. मंगलवार को मनीष की मौत होने पर मुकदमे में हत्या की धाराएं बढ़ाई गई हैं. हत्यारोपी पत्नी को अरेस्ट कर लिया गया है. ससुर ने बहू पर अपने बॉयफ्रेंड अंग्रेज के कहने पर हत्या करने का आरोप लगाया है. पूरे मामले की जांच की जा रही है.