मसूरी में धोनी का सादगी भरा अंदाज़, फैंस के साथ खिंचवाई फोटो और दिए ऑटोग्राफ

मसूरी में धोनी का सादगी भरा अंदाज़, फैंस के साथ खिंचवाई फोटो और दिए ऑटोग्राफ

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एवं विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी रविवार को लौट गए। शनिवार को मसूरी पहुंचे माही लाल टिब्बा क्षेत्र के ढहलिया बैंक परिसर में ठहरे थे।

रविवार सुबह वह मसूरी टिहरी रोड स्थित प्रतिष्ठित स्कूल पहुंचे थे, जहां वह स्कूल प्रबंधन एवं स्टाफ से मिले। सूत्रों के अनुसार, स्कूल प्रबंधन द्वारा माही को स्मृति चिह्न भेंट किया गया।

रविवार सुबह धोनी के अनेक प्रशंसक ढहलिया परिसर के समीप पहुंच गए थे। महेंद्र सिंह धोनी ने किसी को निराश नहीं किया और अपने प्रशंसकों के साथ फोटो खिंचवाई और आटोग्राफ दिए।

वह बेटी जीवा को समर कैंप में एक महीने के लिए छोड़कर गए हैं। स्कूल में उन्होंने कई बच्चों को आटोग्राफ दिए।

मसूरी से धोनी का पुराना जुड़ाव

भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तानों में शामिल महेंद्र सिंह धोनी का ‘पहाड़ों की रानी’ मसूरी से गहरा और पुराना नाता रहा है।

धोनी इससे पहले भी कई बार मसूरी में छुट्टियां बिताने आ चुके हैं। जनवरी 2020 में वे अपने परिवार के साथ सर्दियों की छुट्टियां मनाने यहां पहुंचे थे।

इस दौरान कड़ाके की ठंड और भारी बर्फबारी के बीच उन्होंने मसूरी की खूबसूरती का खूब आनंद लिया था।

See also  ‘मीटिंग में हूं पापा, बाद में कॉल करता हूं’, और फिर आई ऐसी खबर जिसने उसे जिंदगी भर का दर्द दे दिया