प्रोड्यूसर पर झूठे यौन उत्पीड़न के विवाद के बीच Shilpa Shinde ने जारी किया नया वीडियो

प्रोड्यूसर पर झूठे यौन उत्पीड़न के विवाद के बीच Shilpa Shinde ने जारी किया नया वीडियो

टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे से जुड़ा विवाद लगातार चर्चा में बना हुआ है। शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) ने इस बात को कबूल लिया है कि 11 साल पहले उन्हें प्रोड्यूसर संजय कोहली (Sanjay Kohli) पर झूठा यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। शिल्पा का ये बयान आग की तरह वायरल हुआ और अब वह ट्रोल हो रही हैं। हालांकि, एक्ट्रेस हर ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दे रही हैं। वह लगातार वीडियोज जारी कर रही हैं और इसी कड़ी में शिल्पा शिंदे का नया वीडियो सामने आ गया है, जिसमें वह ट्रोलर्स को बड़ी गलती बता रही हैं।

शिल्पा शिंदे ने शेयर किया वीडियो

शिल्पा शिंदे ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शिल्पा बोलती दिख रही हैं कि वो लोग भी अब हमारी गलती निकालेंगे, जो लोग खुद गलती से पैदा हुआ है। अंधे घोड़े रेस में दौड़े… बहन के…. इसके बाद शिल्पा शिंदे अजीब से एक्सप्रेशन देती हैं। इस वीडियो के बैकग्राउंड में हंसने की आवाज आती हैं। इस वीडियो के कैप्शन में शिल्पा ने उन लोगों को थैंक्यू कहा, जिनकी वजह से वह सोशल मीडिया पर इनता एक्टिव रह रही हैं।

शिल्पा शिंदे ने ट्रोलर्स पर लगाया था आरोप

बता दें कि इससे पहले शिल्पा शिंदे ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने अपनी एफआईआर को एक्सप्लेन किया था और उसमें उन लोगों को लताड़ा था, जो यौन उत्पीड़न को बार बार रेप और बलात्कार जैसे शब्दों से एक्सप्लेन कर रहे हैं। शिल्पा ने बताया था कि उन्होंने अपनी कंप्लेंट में लिखा था कि संजय कोहली ने उनका हाथ पकड़कर खींचा। इस मौके पर उन्होंने ट्रोलर्स पर पैसे लेकर नेगेटिव प्रचार करने का भी आरोप लगाया। शिल्पा यहीं नहीं रुकीं। एक्ट्रेस ने संजय कोहली का भी मजाक उड़ाया था।

See also  बांग्लादेश का अड़ियल रुख, ICC से मिल चुका है झटका

शिल्पा शिंदे के खिलाफ कार्रवाई की मांग

याद दिला कि शिल्पा शिंदे के खिलाफ अब कार्रवाई का मांग हो रही हैं। फिल्म एसोसिएशन की तरफ से शिल्पा के खिलाफ एक्शन की मांग की गई है। इतना ही नहीं, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से भी अनुरोध किया गया है कि वह इस मामले में दखल दें।