पति से विवाद के बाद महिला सिपाही ने उठाया आत्मघाती कदम

पति से विवाद के बाद महिला सिपाही ने उठाया आत्मघाती कदम

घाटमपुर(कानपुर)। घाटमपुर थाना में तैनात महिला सिपाही ने पति से विवाद के बाद चूड़ी पीसकर पी ली। उसे घाटमपुर सीएचसी लाया गया। यहां से गंभीर हालत में उसे कानपुर उर्सुला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसकी हालत गंभीर है। महिला सिपाही का पति भी सिपाही के पद पर मेरठ जिले में तैनात है।

घाटमपुर थाना में तैनात महिला सिपाही प्रिंयका चौधरी सीसीटीएनएस कक्ष में ड्यूटी करती हैं। बताया कि उनके पति संतोष भी पुलिस विभाग में आरक्षी पद पर तैनात हैं। वर्तमान में उनकी तैनाती मेरठ जिले में हैं। सोमवार को संतोष छुट्टी पर घाटमपुर आए थे। इसी दौरान पति-पत्नी में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। नाराज होकर संतोष वापस चले गए।

मंगलवार को एक बार फिर फोन पर झगड़ा हुआ तो प्रियंका ने चूड़ियां पीसकर पी लीं। साथी सिपाहियों ने हालात बिगड़ते देखे तो उसे लेकर घाटमपुर सीएचसी पहुंचे। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे कानपुर उर्सुला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि महिला सिपाही को अस्पताल पहुंचाया गया है। जांच की जा रही है। महिला सिपाही ने कमरे में चूड़ी पीसकर पी लिया था।

वहीं चर्चा ये भी है कि थाने के अंदर ड्यूटी के दौरान महिला ने ये आत्मघाती कदम उठाया। हालांकि जांच के बाद ही विवाद का पता चल सकेगा।

See also  कानपुर में जुड़वां बेटियों के हत्यारे पिता के खिलाफ 220 पन्नों की चार्जशीट