तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार दंपति को रौंदा, दर्दनाक मौत

तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार दंपति को रौंदा, दर्दनाक मौत

यूपी के कानपुर से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। शनिवार को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने स्कूटी सवार दंपति को रौंद दिया। कुछ देर तक दोनों सड़क पर पड़े तड़पते रहे। एम्बुलेंस के आने से पहले दंपति ने दम तोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक, पति-पत्नी स्कूटी से सिद्धनाथ घाट दर्शन करने के लिए जा रहे थे। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

चकेरी थाना क्षेत्र स्थित सीताराम नगर अहीरवां निवासी लक्ष्मीकांत शर्मा नगर निगम से सफाई सुपरवाइजर के पद से रिटायर थे। लक्ष्मीकांत के परिवार में पत्नी आशा शर्मा, दो बेटे अमन और हर्ष के साथ रहते थे। शनिवार को लक्ष्मीकांत पत्नी आशा के साथ सिद्धनाथ मंदिर दर्शन करने के लिए जा रहे थे।

मौके पर ही मौत

अमन ने बताया कि मम्मी-पापा सुबह 10 लगभग दर्शन करने के लिए निकले थे। इसी दौरान सोलंकी धर्म कांटा के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। ट्रक के नीचे आने से दोनों बुरी तरह से घायल हो गए। खून से लथपथ होकर दोनों तड़पने लगे। जब तक लोग मदद के लिए पहुंचते उन्होंने दम तोड़ दिया।

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

हादसे को अंजाम देने के बाद भाग रहे ट्रक चालक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद भीड़ ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। एसीपी कैंट अमित चौरसिया का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे चेक कराए जा रहे हैं। चालक से पूछताछ की जा रही है। आगे की कार्रवाई की जाएगी।

See also  यूपी टी-20 लीग के चौथे संस्करण के लिए ट्रायल शुरू, ग्रीन पार्क में होंगे मुकाबले