‘दुआ’ या ‘मौत’!
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। लेटेस्ट रिलीज साइकोलॉजिकल हॉरर थ्रिलर ऑब्सेशन (Obsession) की चर्चा भारत में भी खूब हो रही है। फिल्म पर सेंसर बोर्ड की कैंची चली और 38 सेकंड कम अवधि के साथ फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई।
हालांकि, अब फिक्र करने की जरूरत नहीं है क्योंकि ऑब्सेशन बिना कट के जल्द ही रिलीज होने वाली है लेकिन सिनेमाघर नहीं बल्कि आप इसे घर-घर में देख सकते हैं। दरअसल, ऑब्सेशन जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने वाली है।
भारत में फिल्म ने की तगड़ी कमाई
ऑब्सेशन इस साल की हाइएस्ट रेटेड हॉरर थ्रिलर है। फिल्म को IMDb की तरफ से 8.2 रेटिंग मिली है। विदेशी सिनेमाघरों में फिल्म अच्छा-खासा नोट भी छाप रही है। यहां तक कि भारत में भी फिल्म ने पहले दिन करीब 2 करोड़ से खाता खोला। मगर इंडियन ऑडियंस को सिर्फ इतनी निराशा थी कि फिल्म के अहम सीन पर कट लगाए गए।
अनकट वर्जन में रिलीज होगी फिल्म
मगर अब ऑब्सेशन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने वाली है और फिल्म को अनकट वर्जन में रिलीज किया जाएगा। यानी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने के बाद फिल्म को 38 सेकंड के अनकट वर्जन के साथ ओटीटी पर देखा जा सकेगा। इसे ओटीटी पर आने में ज्यादा देर नहीं है। तीन दिनों में फिल्म ऑनलाइन स्ट्रीम के लिए तैयार हो जाएगी।
ओटीटी पर कब आ रही है ऑब्सेशन?
लेट्स सिनेमा के मुताबिक, माइकल जॉनस्टन और इंडे नवरेट की हॉरर थ्रिलर ऑब्सेशन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 2 जून से स्ट्रीम होने वाली है। थिएट्रिकल रिलीज के बीच फिल्म को पहले Peacock प्लेटफॉर्म पर उतारा जाएगा और उसके बाद ही यह नेटफ्लिक्स (Obsession on Netflix) पर स्ट्रीम होगी।
क्या है ऑब्सेशन की कहानी?
एक इच्छा जो पहले ऑब्सेशन और फिर बाद में अभिषाप बन जाता है। फिल्म की कहानी बेयर की जिसे अपनी कॉलीग निक्की से प्यार हो जाता है। बिल्ली की मौत के बाद उसे रहस्यमयी चीज मिलती है जिससे इच्छा पूरी होती है। वह इच्छा मांगता है कि निक्की को उससे बेइंतहा प्यार हो जाए। यह इच्छा बेयर के गले की फांस बन जाती है और भयावह रूप ले लेती है।