Auraiya: पंखे के तार में दौड़ रहे करंट ने ली वृद्धा की जान, झाड़ू लगाते समय हुआ हादसा, परिवार में मचा कोहराम
औरैया जिले में बिधूना कस्बे के मोहल्ला सूरजपुर में शनिवार सुबह घर की सफाई के दौरान करंट लगने से 62 वर्षीय वृद्धा झुलस गई। घटना के बाद परिजन उन्हें सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की।