खेत में बरसने लगीं ताबड़तोड़ गोलियां, पत्नी के सामने ही किसान पति की हत्या, दहल उठा ये इलाका

खेत में बरसने लगीं ताबड़तोड़ गोलियां, पत्नी के सामने ही किसान पति की हत्या, दहल उठा ये इलाका

मणिपुर से एक बार फिर हिंसा और हत्या की बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। राज्य के कांगपोकपी जिले में बीती शाम को खेत में काम कर रहे एक 53 वर्षीय व्यक्ति की हथियारबंद हमलावरों ने गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। चौंकाने वाली बात यह है कि यह पूरी वारदात मृतक की पत्नी के सामने हुई जो उस वक्त अपने पति के साथ ही काम कर रही थी। इस घटना के बाद इलाके में एक बार फिर तनाव का माहौल है।

एक अधिकारी ने बताया कि कुकी बहुल जिले के गोवाजांग गांव निवासी हाओलाल सिंगसिट अपनी पत्नी नेमनेइकिम सिंगसिट के साथ धान के खेत में काम कर रहे थे तभी हथियारबंद लोगों ने उन पर गोलीबारी कर दी। गोलीबारी में हाओलाल सिंगसिट की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी को कोई चोट नहीं आयी। 

वहीं अधिकारियों ने ग्रामीणों के हवाले से बताया कि शाम करीब चार बजे लगभग 20 गोलियां चलने की आवाज सुनी गई। इसके बाद सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे और शव बरामद किया।

See also  प्यार की सजा या पिता की जिद, 20 सेकंड में बेटी का कत्ल