इंटरनेशनल खिलाड़ी से रेप का आरोपी अंडरग्राउंड

झज्जर जिले में एक इंटरनेशनल महिला खिलाड़ी और एक पुरुष खिलाड़ी से जुड़े घटनाक्रमों में दोनों का मेडिकल परीक्षण हो चुका है। इसमें लिए गए सैंपल की फोरेंसिक जांच रिपोर्ट से इस अपराध की परत खुलेगी।

इस बीच पुलिस की टीमें दाेनों ही मामलों में आरोपितों को ढूंढ रही है। जिस पुरुष खिलाड़ी की ओर से खुद के अपहरण, बंधक बनाकर मारपीट, अनैतिक कृत्य और लूट व धमकी के आरोप में सात नामजद समेत 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है, वह खुद इंटरनेशनल महिला खिलाड़ी से दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग, आपत्तिजनक वीडियो बनाने और लाखों रुपये ऐंठने के आरोप में नामजद है। ऐसे में वह खुद भूमिगत है।

See also  आंधी का कहर: हवा की रफ्तार नहीं झेल सके वर्षों पुराने पेड़, नीम भी उखड़ गए; चपेट में आने से पांच घायल