मेरठ जिले में पुलिस ने सोशल मीडिया पर कथित रूप से धार्मिक भावनाओं को आहत करने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की आशंका वाली वीडियो अपलोड करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मंगलवार 2 जून को सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो संज्ञान में आया था, जिसमें एक युवक हाथ में छुरी लेकर घूमता दिखाई दे रहा था और वीडियो की टैगलाइन तथा ऑडियो में कथित तौर पर आपत्तिजनक एवं भड़काऊ शब्दों का प्रयोग किया गया था।
उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए ब्रह्मपुरी थाने की पुलिस ने तकनीकी जांच और स्थानीय स्तर पर पड़ताल की जिसमें वीडियो में दिखाई दे रहे युवक की पहचान अमन (25) के रूप में हुई, जो ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के हरिनगर इलाके का निवासी है।











