धनबाद स्टेशन पर आरपीएफ ने बियर तस्कर को दबोचा
जबसे बिहार में शराबबंदी हुई है, शराब की तस्करी जारी है। पड़ोसी राज्यों से बिहार में शराब की तस्करी होती है। यह तस्करी रेल और सड़क दोनों मार्ग से होती है। तस्कर बिहार की तरफ जाने वाले ट्रेनों के माध्यम से तस्करी करते हैं।
आरपीएफ ने धनबाद स्टेशन के प्लेटफार्म आठ पर बियर के साथ तस्कर को पकड़ा। पकड़े गए शख्स का नाम मुकेश सिंह है, जो बिहार के पटना बख्तियारपुर का रहने वाला है। आरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि प्लेटफार्म पर यात्री शेड के नीचे पीले रंग थैले में बियर के साथ पकड़ा गया।
पूछताछ में उसने बताया कि पश्चिम बंगाल के बराकर से बियर खरीद कर उसे चोरी-छिपे बिहार ले जाता है, जहां अधिक दाम में बेच देता है। अभियान में एएसआइ जीबलाल राम, बिनोद सिंह, बबुलेश कुमार, विवेक कुमार, फूलचंद महतो, विकास कुमार सिंह शामिल थे।