‘मुझे मेरी बहू से बचाओ’, मैट्रिमोनियल साइट से शादी पड़ी भारी

'मुझे मेरी बहू से बचाओ', मैट्रिमोनियल साइट से शादी पड़ी भारी

इज्जतनगर निवासी मंजू अग्रवाल ने प्राथमिकी लिखाई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी पुत्रवधू व उसके मायके वाले धमका कर रुपयों की मांग कर रहे हैं। रुपये नहीं देने पर दहेज के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे हैं।

पार्क सिटी निवासी मंजू अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि, उन्होंने अपने बेटे अर्पित अग्रवाल का विवाह पिछले वर्ष आठ जून को वाराणसी निवासी काशिका गुप्ता से किया था। यह विवाह वैवाहिक वेबसाइट के माध्यम से हुआ। आरोप है कि विवाह के कुछ ही दिनों बाद से काशिका गुप्ता, उसकी मां अंजू गुप्ता, मामा कुलदीप कुमार और सहयोगी मनोज वर्मा उनके परिवार पर 50 लाख रुपये देने और संपत्ति अपने नाम करने का दबाव बना रहे हैं।

आरोप है कि ऐसा नहीं करने पर आरोपित पूरे परिवार को दहेज व दुष्कर्म जैसे झूठे मुकदमों में फंसाने तथा जान से मारने की धमकी दे रहे है। आरोप यह भी है कि पूर्व में भी समझौते के नाम पर धन उगाही की जा चुकी है। मामले में अब पुलिस ने आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी लिख ली है।

See also  दुनिया बन जाएगी जलती भट्ठी, अल नीनो तोड़ेगा गर्मी के सभी रिकॉर्ड