Headlines

प्रसव के दौरान बिगड़ी हालत, रेफर के बाद रास्ते में गर्भवती की मौत

रास्ते में गर्भवती की मौत प्रसव के दौरान बिगड़ी हालत

कन्नौज जिले के तालग्राम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के दौरान गर्भवती महिला की हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल  रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। आक्रोशित परिजनों ने शव को सीएचसी लाकर अस्पताल परिसर में हंगामा किया और एएनएम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।

प्रभारी निरीक्षक और सीएचसी अधीक्षक ने समझा बुझाकर मामला शांत किया। क्षेत्र के मुंडाला गांव निवासी डोली यादव (27)  को प्रसव पीड़ा होने पर  बुधवार रात करीब दस बजे परिजन सीएचसी लेकर पहुंचे थे। प्रसव  के दौरान उसकी हालत गंभीर होने पर एएनएम ने जिला अस्पताल  रेफर कर दिया।

अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा
परिजनों का आरोप है कि एएनएम की लापरवाही और समय पर रेफर न करने पर महिला की हालत बिगड़ी तथा रास्ते में उसकी मौत हो गई। गुरुवार सुबह परिजन शव को सीएचसी लेकर पहुंचे और अस्पताल परिसर में रखकर जमकर हंगामा किया। सूचना पर पुलिस, सीएचसी अधीक्षक मौके पर पहुंचे और परिजन शांत कराया। महिला का पति अनुज कुमार सेना में है।

See also  स्कॉर्पियो के उड़े परखच्चे, बोनट और सीट आपस में चिपके; 50 मिनट चला रेस्क्यू, फिर निकलीं लाशें

Leave a Reply