Headlines

बेटी ने पूरा किया सपना! पहली बार नियाग्रा फॉल्स पहुंचे मम्मी-पापा, चेहरे की खुशी देख भावुक हुए लोग

कनाडा और यूएस के बीच सीमा पर बना नियाग्रा फॉल्स इतना सुंदर नजारा दिखाता है जो आम तौर पर देखना मुश्किल है। आम भारतीय तो इसे वीडियो और फोटो में देखकर ही खुश हो जाते हैं। मगर ख्वाहिश तो दिल में रहती ही है कि काश इसे सामने से देख सकें। एक इंडियन पेरेंट्स ने शायद ही इस ख्वाहिश के बारे में कभी सोचा भी हो लेकिन बिटिया ने फिर भी इसे पूरा कर दिया।

यूएस में रहने वाली प्रियंका ने 3 दिन पहले ये वीडियो शेयर किया था। उन्होंने कैप्शन में बताया है कि पेरेंट्स को नियाग्रा फॉल्स ले जाने के लिए उन्होंने बहुत साल पहले मेनीफेस्ट किया था। ये सबसे प्यारा ट्रैवल मोमेंट है।

वीडियो में प्रियंका के पेरेंट्स नियाग्रा फॉल्स को सामने से देखकर अचंभित से नजर आ रहे हैं। जैसे-जैसे उनकी बोट आगे बढ़ती है, वो हैरानी भरी नजरों से पानी और बौछारों को देखते हैं। लेकिन ये उनके लिए इमोशनल मौका था। ये उनकी आंखों में साफ नजर आ रहा था।

उनके पेरेंट्स वीडियो में कई जगह हल्की मुस्कुराहट में नजर आ रहे हैं। ये वो मुस्कुराहट है जो अक्सर देखने को नहीं मिलती है। ये गर्व और खुशी दोनों के मिलाजुला एक्स्प्रेशन हैं। आप भी वीडियो देखिए।

वीडियो देखने के बाद लोग अपने पेरेंट्स को भी यहां ले जाना चाहते हैं। एक यूजर ने लिखा है कि काश सबके सपने ऐसे ही पूरे हों। एक यूजर ने प्रियंका के लिए विश किया है कि वो पेरेंट्स को और भी जगह घुमा सकें।

See also  'शरारत गर्ल' Ayeshaa Khan ने फर कोट पहनकर बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

Leave a Reply