Headlines

संदिग्ध हालात में किशोरी की मौत, अचानक बिगड़ी थी तबीयत

किशोरी की मौत संदिग्ध हालात में

फर्रुखाबाद जिले में कायमगंज कोतवाली के गांव नरसिंहपुर निवासी अखिलेश गंगवार की बेटी तन्वी (14) की बुधवार देर रात घर पर अचानक हालत बिगड़ गईं। उसे कायमगंज सीएचसी ले जाया गया। हालत खराब होने पर आधीरात के बाद लोहिया अस्पताल लाया गया।

यहां किशोरी को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने शव मोर्चरी में रखवाने का प्रयास किया, तो परिजन विवाद करने लगे। वह शव घर ले जाने पर अड़े रहे। इमरजेंसी डॉक्टर ने कादरीगेट थाने को सूचना दी। पुलिस पहुंचने पर शव मोर्चरी में रखवाकर पुलिस को लिखित सूचना दी गईं।

See also  साजिश या मजबूरी? गले में हाथ डाले हुए थे, ट्रेन के आगे कूदे, मां बोली- सुसाइड नहीं, ये कत्ल है

Leave a Reply