संत की चाकू से गोदकर हत्या, निर्माणाधीन मंदिर की करते थे रखवाली

संत की चाकू से गोदकर हत्या, निर्माणाधीन मंदिर की करते थे रखवाली

उन्नाव जिले में बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के घूरे टोला मोहल्ले में निर्माणाधीन मंदिर की रखवाली कर रहे संत की चाकू से गोद कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने घटनास्थल पर जांच की और जल्द खुलासे की बात कही है। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के घूरेटोला मोहल्ला निवासी संत मिलनदास (60) पहले बाबा बोधेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना करते थे।

इसके बाद में अपना खुद का मंदिर बनवा रहे थे। बड़े भाई वीरेंद्र ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे वह खाना खाने के बाद मंदिर निर्माण की देखरेख करने के लिए गए थे। घर से करीब 200 मीटर मंदिर होने से वहीं अज्ञात लोगों ने उनके पीठ पर चाकू से दो वार कर घायल कर दिया। वहां से गुजर रहे सभासद अतीक ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया।

चाकू से वार कर की गई हत्या
डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हत्या की सूचना पर पुलिस और बाद में विधायक श्रीकांत कटियार भी पहुंच गए। उन्होंने पुलिस से घटना की जल्द खुलासे की बात कही है। उन्होंने शादी नहीं की थी। वह छह भाई-बहनों में सबसे छोटे थे। कोतवाल अखिलेशचंद्र पांडेय ने बताया कि चाकू से वार कर हत्या की गई है। परिजनों ने किसी पर अभी कोई शक नहीं जताया है। जांच की जा रही है।

See also  12 साल की बच्ची बनकर परिवार के साथ रही 37 साल की महिला